सब्जी को अगर टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसमें डालें करी पत्ता पाउडर. यहां जानें घर पर इसे तैयार करने का तरीका...
Servings
4
★ 4.4
Rating
189 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
2 छोटा चम्मच तेल
2 बड़ा चम्मच चना दाल
2-3 लाल मिर्च
10 काली मिर्च
1 छोटा चम्मच राई के दाने
1 छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2 छोटा चम्मच नमक
🍳 विधि
1
ताजा करी पत्ता धोकर सुखा लें.
2
मध्यम आंच में एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता डालें. करारे होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लें.
3
अब कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें और सबसे पहले चने की दाल को सुनहरा होने तक भून लें.
4
फिर इसमें राई, जीरा, मेथी दाना, काली मिर्च और सारे मसाले डालें और भूरा होने तक भून लें.
5
आंच बंद कर मसालों को ठंडा होने दें.
6
फिर इसमें लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं.
7
मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. करी पत्ता पाउडर तैयार है.
8
करी पत्ता पाउडर को एअरटाइट कंटेनर में रख लें. (इस मसाले को 2 महीने तक स्टोर किया जा सकता है.)
9
मसाले को चावल , इडली, दोसा, उत्तपम, दही, रायता में डालें और पाएं मजेदार स्वाद.
#curry patta#curry patta powder#indian spices#indian kitchen#indian kitchen#indian masala#kasoori methi powder#how to make curry patta powder recipe in hindi