कैसे बनाएं मलाई से घी
दूध पर आने वाली मलाई से बढ़िया घी बनाया जा सकता है, जिसे खाना बनाने में प्रयोग कर सकते हैं. जानिए क्या है इसका तरीका...
🍳 विधि
-
1
हर दिन दूध से अतिरिक्त मलाई निकाल कर एक बर्तन डालकर फ्रिज में रख दें.
-
2
जब बर्तन में लगभग एक किलो क्रीम हो जाए तब इसमें एक से दो चम्मच दही डालकर रात भर के लिए फ्रिज से बाहर रख दें.
-
3
सुबह लगभग एक ग्लास फ्रिज का ठंडा पानी मलाई में डाल कर इसे मथनी से मथ लें या फिर मिक्सर जार में डालकर चला लें.
-
4
कुछ देर में क्रीम की ऊपरी सतह पर मक्खन (बटर) दिखने लगेगा. बटर को हाथों से निकालकर एक अलग बर्तन में कर लें.
-
5
अब गैस पर तेज आंच पर एक कड़ाही रखें और इसमें मक्खन डालकर पिघलाएं. बटर को चमचे से चलाते रहें ताकि यह कड़ाई के तले में न चिपके.
-
6
मक्खन पिघलने के बाद मध्यम आंच पर इसे और पकने दें.
-
7
घी को ज्यादा नर्म और दानेदार बनाने के लिए इसमें चुटकी भर नमक डाल दें.
-
8
धीरे-धीरे मक्खन का घी बनना शुरू हो जाएगा. इसे सुनहरा होने तक पकाएं.
-
9
फिर गैस बंद कर दें और घी को ठंडा होने दें.
-
10
उसके बाद छलनी से घी छान कर दूसरे बर्तन में निकाल लें.
#ghee
#cream
#cooking tips
#home made