कैसे बनाएं मलाई से घी

कैसे बनाएं मलाई से घी

दूध पर आने वाली मलाई से बढ़िया घी बनाया जा सकता है, जिसे खाना बनाने में प्रयोग कर सकते हैं. जानिए क्या है इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- हर दिन दूध से अतिरिक्त मलाई निकाल कर एक बर्तन डालकर फ्रिज में रख दें.
- जब बर्तन में लगभग एक किलो क्रीम हो जाए तब इसमें एक से दो चम्मच दही डालकर रात भर के लिए फ्रिज से बाहर रख दें.
- सुबह लगभग एक ग्लास फ्रिज का ठंडा पानी मलाई में डाल कर इसे मथनी से मथ लें या फिर मिक्सर जार में डालकर चला लें.
- कुछ देर में क्रीम की ऊपरी सतह पर मक्खन (बटर) दिखने लगेगा. बटर को हाथों से निकालकर एक अलग बर्तन में कर लें.
- अब गैस पर तेज आंच पर एक कड़ाही रखें और इसमें मक्खन डालकर पिघलाएं. बटर को चमचे से चलाते रहें ताकि यह कड़ाई के तले में न चिपके.
- मक्खन पिघलने के बाद मध्यम आंच पर इसे और पकने दें.
- घी को ज्यादा नर्म और दानेदार बनाने के लिए इसमें चुटकी भर नमक डाल दें.
- धीरे-धीरे मक्खन का घी बनना शुरू हो जाएगा. इसे सुनहरा होने तक पकाएं.
- फिर गैस बंद कर दें और घी को ठंडा होने दें.
- उसके बाद छलनी से घी छान कर दूसरे बर्तन में निकाल लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (1141 ratings)
4.4 avg from 1141 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कैसे बनाएं मलाई से घी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कैसे बनाएं मलाई से घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes