नाश्ते में या फिर त्योहारों में बनने वाली दाल की कचौड़ी का कुरकुरा स्वाद इसमें भरे मसाले के कारण और भी जायकेदार हो जाता है. आइए जानें, कैसे बनाएं इसकी टेस्टी दाल मसाला रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
117 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
100 ग्राम धुली मूंग दाल
1 चम्मच तेल, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच कटी हरी धनिया
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार गरम मसाला पाउडर
स्वादानुसार अमचूर पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले दाल को धोएं और 2 घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें.
2
इसके बाद दाल को पानी से निकालकर और बिना पानी डाले पीस लें. (राज कचौड़ी)
3
अब कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें और इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लें. (ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी)
4
जब जीरा चटखने लगे तो उसमें धनिया पाउडर डालें और फिर दाल, नमक और लाल मिर्च डालकर मिलाएं.
5
दाल में मसाले जब अच्छी तरह मिक्स हो जाएं इसलिए इसे 5 से 10 मिनट तक भून लें.
6
अमचूर, गरम मसाला और कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
7
कचौड़ी के लिए मसाला तैयार है.
#mixture for dal ki kachori recipe#mixture for dal ki kachori recipe in Hindi#dal ki kachori recipe#dal ki kachori recipe in Hindi