ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला...

ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला...

नाश्ते में या फिर त्योहारों में बनने वाली दाल की कचौड़ी का कुरकुरा स्वाद इसमें भरे मसाले के कारण और भी जायकेदार हो जाता है. आइए जानें, कैसे बनाएं इसकी टेस्टी दाल मसाला रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम धुली मूंग दाल
  • 1 चम्मच तेल, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच जीरा
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच कटी हरी धनिया
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार गरम मसाला पाउडर
  • स्वादानुसार अमचूर पाउडर

🍳 सुझाव

Servings 1 - 2
- सबसे पहले दाल को धोएं और 2 घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रख दें.
- इसके बाद दाल को पानी से निकालकर और बिना पानी डाले पीस लें. (राज कचौड़ी)
- अब कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें और इसमें हींग और जीरा डाल कर भून लें. (ड्राई-फ्रूट्स कचौड़ी)
- जब जीरा चटखने लगे तो उसमें धनिया पाउडर डालें और फिर दाल, नमक और लाल मिर्च डालकर मिलाएं.
- दाल में मसाले जब अच्छी तरह मिक्स हो जाएं इसलिए इसे 5 से 10 मिनट तक भून लें.
- अमचूर, गरम मसाला और कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- कचौड़ी के लिए मसाला तैयार है.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (117 ratings)
4 avg from 117 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला... एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम धुली मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes