Full Version →

इन आसान स्टेप्स से बना सकते हैं लाल मिर्च पाउडर

कुकिंग टिप्‍स

खाने में तीखापन लाल मिर्च से ही आता है. आप बाजार से मिर्च पाउडर तो ले आते हैं, इसमें लाल रंग तो होता है, लेकिन तीखापन नहीं होता है. पढ़ लीजिए घर में शानदार तीखा लाल मिर्च पाउडर बनाने का तरीका...

Servings
4
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लाल मिर्च को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. आप चाहें तो इन्हें माइक्रोवेव में रखकर भी सुखा सकते हैं.
  2. 2
    कश्मीर लाल मिर्च का इस्तेमाल करने से आपको मिर्च पाउडर में अलग से खाने वाला लाल रंग नहीं मिलाना पड़ेगा.
  3. 3
    इस बात का भी ध्यान रखें कि मिर्च को धूप में रखने या फिर माइक्रोवेव करते वक्त इसके डंठल न तोड़ें.
  4. 4
    जब मिर्च अच्छी तरह सूख जाएं तो इनके डंठल तोड़कर निकला दें.
  5. 5
    ग्राइंटर में कश्मीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  6. 6
    सेंधा नमक डालने से लाल मिर्च पाउडर लंबे समय तक ताजा रह सकता है.
  7. 7
    पीसने के बाद मिर्च पाउडर को छलनी में चाल लें और मोटे दानों को फिर से पीसकर छानकर रखें.
  8. 8
    आप चाहें तो मिर्च के दाने भी निकाल सकते हैं.
  9. 9
    मिर्च के पाउडर एक कांच के एयरटाइट डिब्बे में डालकर रखें.
#how to make red chilli powder at home recipe in hindi #how to make lal mirch powder recipe in hindi #how to make kashmiri lal mirch powder recipe in hindi #how to make chaat masala recipe in hindi #how to make garam masala powder at home recipe in hindi
View Full Version