ऐसे कुकिंग टिप्स जो खाने की रंगत और स्वाद को दोगुना कर देंगे
खाना बनाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और अगर इसे टेस्टी बनाना है तो ये टिप्स मदद कर सकते हैं.
🍳 विधि
-
1
ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप सत्तू मिला सकते हैं. इससे ग्रेवी तो गाढ़ी होगी साथ ही सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा.
-
2
भिंडी को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए इन पर थोड़ा-सा सरसों का तेल लगा दें.
-
3
रायते में हींग-जीरा भूनकर डालने की बजाय अगर हींग-जीरे का तड़का लगा लेंगे यह ज्यादा स्वादिष्ट बन जाएगा है.
-
4
राजमा या उड़द की दाल बनाने के लिए उबालते समय नमक न डालें. इससे दाल जल्दी पकेगी. नमक दाल गलने के बाद ही डालें.
-
5
आटे में एक छोटी चम्मच चीनी डालकर गूंदने से पूरियां फूली-फूली बनती हैं.
-
6
पनीर अगर टाइट हो तो उसे चुटकी भर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रख दें. पनीर नर्म हो जाएगा.
-
7
एक कप नारियल पानी में दो ब्रेड और एक चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें इसे इडली के घोल में मिलाने से खमीर अच्छा उठता है.
-
8
तंदूरी रोटी को नर्म बनाने के लिए आटा गूंदते वक्त इसमें थोड़ा-सा दही मिला दें और गुनगुने पानी से आटा लगाएं. तंदूरी चपाती सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेंगी.
-
9
इडली और डोसे का बैटर खट्टा हो गया हो तो इसमें नारियल का दूध मिला लें. खट्टापन कम हो जाएगा.
-
10
इडली डोसे का बैटर ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए घोल में पान के पत्ते डालकर दें.
#indian cooking tips in hindi
#cooking tips in hindi pdf
#cooking tips in hindi
#food cooking tips in hindi
#indian cooking tips and tricks in hindi
#rasoi tips hindi me
#kitchen tips in hindi video
#indian kitchen tips and tricks