ऐसे कुकिंग टिप्‍स जो खाने की रंगत और स्वाद को दोगुना कर देंगे

ऐसे कुकिंग टिप्‍स जो खाने की रंगत और स्वाद को दोगुना कर देंगे

खाना बनाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और अगर इसे टेस्टी बनाना है तो ये टिप्स मदद कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

 - ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप सत्तू मिला सकते हैं. इससे ग्रेवी तो गाढ़ी होगी साथ ही सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा.
- भिंडी को ज्‍यादा समय तक ताजा रखने के लिए इन पर थोड़ा-सा सरसों का तेल लगा दें.
- रायते में हींग-जीरा भूनकर डालने की बजाय अगर हींग-जीरे का तड़का लगा लेंगे यह ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट बन जाएगा है.
- राजमा या उड़द की दाल बनाने के लिए उबालते समय नमक न डालें. इससे  दाल जल्दी पकेगी. नमक दाल गलने के बाद ही डालें.
- आटे में एक छोटी चम्मच चीनी डालकर गूंदने से पूरियां फूली-फूली बनती हैं.
- पनीर अगर टाइट हो तो उसे चुटकी भर नमक मिले हुए गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए रख दें. पनीर नर्म हो जाएगा.
- एक कप नारियल पानी में दो ब्रेड और एक चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें इसे इडली के घोल में मिलाने से खमीर अच्छा उठता है.
- तंदूरी रोटी को नर्म बनाने के लिए आटा गूंदते वक्त इसमें थोड़ा-सा दही मिला दें और गुनगुने पानी से आटा लगाएं. तंदूरी चपाती सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेंगी.
- इडली और डोसे का बैटर खट्टा हो गया हो तो इसमें नारियल का दूध मिला लें. खट्टापन कम हो जाएगा.
- इडली डोसे का बैटर ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए घोल में पान के पत्ते डालकर दें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे कुकिंग टिप्‍स जो खाने की रंगत और स्वाद को दोगुना कर देंगे एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे कुकिंग टिप्‍स जो खाने की रंगत और स्वाद को दोगुना कर देंगे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes