Full Version →

चाय का मसाला

कुकिंग टिप्‍स वेज

एक कप मसाला चाय थकान भी भगाती है और गपशप का मजा भी बढ़ाती है. लेकिन मसाला बाजार से क्यों लिया जाए, जब आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं. जानिए इसका आसान तरीका...

Servings
4
★ 4.4
Rating
523 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सूखी हुई अदरक को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें. एक कटोरी में अलग रख दें.
  2. 2
    इसके बाद जायफल को ग्राइंडर में चलाकर पाउडर तैयार करें. इसको भी निकाल कर एक कटोरी में अलग रख दें.
  3. 3
    अब ग्राइंडर में बाकी सारी चीजों को डालें और इनका पाउडर तैयार होने तक चलाएं.
  4. 4
    अब इस पाउडर में पिसी हुई सूखी अदरक और पिसा जायफल डालकर कुछ देर के लिए ग्राइंडर चलाएं.
  5. 5
    चाय का मसाला तैयार है. ठंडा होने पर इसे स्टील या कांच के बर्तन में रखें.
  6. 6
    दो कप चाय बनाने के लिए करीब चौथाई चम्मच इस मसाले का प्रयोग करें.
#tea masala #chai masala #healthy drinks #healthy food #how to make chai #tea for cold #indian recipes #indian food #kitchen tips
View Full Version