Full Version →

काम में आने वाले कुछ जरूरी टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

दूध उबलते समय खराब होने लगे तो क्या करें या फिर फ्रिज में अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक कैसे ताजा रखा जाए... कुछ ऐसे ही काम के टिप्स जानें यहां...

Servings
4
★ 4.5
Rating
2348 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    सब्जी बनाते समय गर्म तेल में एक चुटकी चीनी डालने से सब्जी का रंग अच्छा दिखेगा.
  2. 2
    जिस डि‍ब्बे में आप चावल रखते हैं, यदि उसमें 2 से 3 तेज पत्ते और सूखे करी पत्ते डालेंगे, तो चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे.
  3. 3
    अदरक-लहसुन के पेस्ट में एक चम्मच गर्म तेल अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट को फ्रिज में रखने से यह खराब नहीं होगा.
  4. 4
    किचन को चीटियों और गंदगी से बचाने के लिए, पोंछे वाले पानी में थोड़ी हल्दी और नमक मिलाएं.
  5. 5
    गैस पर दूध गर्म होते वक्त अगर आपको लगे कि दूध खराब हो रहा है, तो इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें. इससे दूध फटने से बच सकता है.
  6. 6
    केले ताजा रखने के लिए, उनके ऊपरी कोने पर सिल्वर फॉयल लपेट दें. इससे केले खराब नहीं होंगे.
  7. 7
    किचन में आलू और सेब एक साथ रखें. ऐसा करने से आलू लंबे समय तक ताजा रहेंगे.
  8. 8
    लहसुन छीलने के बाद हाथों से उसकी महक आ रही है, तो हाथों को एक स्टील के बर्तन में रगड़ लें. फिर लहसुन की बदबू नहीं आएगी.
#kitchen tips #tips #rice #milk
View Full Version