काम में आने वाले कुछ जरूरी टिप्स

काम में आने वाले कुछ जरूरी टिप्स

दूध उबलते समय खराब होने लगे तो क्या करें या फिर फ्रिज में अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक कैसे ताजा रखा जाए... कुछ ऐसे ही काम के टिप्स जानें यहां...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- सब्जी बनाते समय गर्म तेल में एक चुटकी चीनी डालने से सब्जी का रंग अच्छा दिखेगा.
- जिस डि‍ब्बे में आप चावल रखते हैं, यदि उसमें 2 से 3 तेज पत्ते और सूखे करी पत्ते डालेंगे, तो चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे.
- अदरक-लहसुन के पेस्ट में एक चम्मच गर्म तेल अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट को फ्रिज में रखने से यह खराब नहीं होगा.
- किचन को चीटियों और गंदगी से बचाने के लिए, पोंछे वाले पानी में थोड़ी हल्दी और नमक मिलाएं.
- गैस पर दूध गर्म होते वक्त अगर आपको लगे कि दूध खराब हो रहा है, तो इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें. इससे दूध फटने से बच सकता है.
- केले ताजा रखने के लिए, उनके ऊपरी कोने पर सिल्वर फॉयल लपेट दें. इससे केले खराब नहीं होंगे.
- किचन में आलू और सेब एक साथ रखें. ऐसा करने से आलू लंबे समय तक ताजा रहेंगे.
- लहसुन छीलने के बाद हाथों से उसकी महक आ रही है, तो हाथों को एक स्टील के बर्तन में रगड़ लें. फिर लहसुन की बदबू नहीं आएगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2348 ratings)
4.5 avg from 2348 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काम में आने वाले कुछ जरूरी टिप्स एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे काम में आने वाले कुछ जरूरी टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes