ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद
अक्सर सब्जियां बनाने में बढ़िया टेस्ट नहीं आता तो ये टिप्स आपके काम आएंगे.
🍳 विधि
-
1
आलू-गोभी बनाते वक्त थोड़ी कसूरी मेथी मिला दें. खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे.
-
2
दम आलू बनाते समय काजू का पेस्ट और ऊपर से क्रीम मिला देंगे तो टेस्ट बढ़ जाएगा. ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़ा-सा बेसन भी डाल सकते हैं.
-
3
भिंडी बनाते वक्त अमचूर पाउडर जरूर डालें. शुरुआत में ही डाल देंगे तो जायका बढ़ जाएगा और सब्जी काली भी नहीं पड़ेगी.
-
4
भिंडी की सब्जी में एक चम्मच दही मिला देंगे तो यह बर्तन के तली में चिपकेगी नहीं. इसका रंग भी बढ़िया रहेगा.
-
5
सब्जियों में नमक हमेशा पानी में मिलाकर डालने से इनका नैचुरल टेस्ट आएगा. साथ ही सारी सब्जियों में एक जैसा नमक का स्वाद आएगा.
-
6
फूलगोभी या पत्तागोभी बनाते वक्त इसमें एक चम्मच दूध या दूध पाउडर मिला देंगे तो यह काली नहीं पड़ेगी.
-
7
गोभी की सब्जी को एल्युमिनियम की बजाय स्टील या तांबे के बर्तन में पकाना बेहतर है.
#sabji
#kitchen tips
#cooking tips
#indian kitchen
#indian recipes
#how to make tasty sabji tips in hindi
#these tips make sabji more tasty in hindi
#how to increase taste of vegetables
#cauliflower
#ladyfinger
#aloo
#potato