ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद

ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद

अक्सर सब्जियां बनाने में बढ़िया टेस्ट नहीं आता तो ये टिप्स आपके काम आएंगे.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- आलू-गोभी बनाते वक्त थोड़ी कसूरी मेथी मिला दें. खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे.
- दम आलू बनाते समय काजू का पेस्ट और ऊपर से क्रीम मिला देंगे तो टेस्ट बढ़ जाएगा. ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़ा-सा बेसन भी डाल सकते हैं.
- भिंडी बनाते वक्त अमचूर पाउडर जरूर डालें. शुरुआत में ही डाल देंगे तो जायका बढ़ जाएगा और सब्जी काली भी नहीं पड़ेगी.
- भिंडी की सब्जी में एक चम्मच दही मिला देंगे तो यह बर्तन के तली में चिपकेगी नहीं. इसका रंग भी बढ़िया रहेगा.
- सब्जियों में नमक हमेशा पानी में मिलाकर डालने से इनका नैचुरल टेस्ट आएगा. साथ ही सारी सब्जियों में एक जैसा नमक का स्वाद आएगा.
- फूलगोभी या पत्तागोभी बनाते वक्त इसमें एक चम्मच दूध या दूध पाउडर मिला देंगे तो यह काली नहीं पड़ेगी.
- गोभी की सब्जी को एल्युमिनियम की बजाय स्टील या तांबे के बर्तन में पकाना बेहतर है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (1592 ratings)
4.1 avg from 1592 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे बढ़ाएं सब्जियों का स्वाद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes