पंजाबी दम आलू
पंजाब अपने खान-पान के लिए जाना जाता है. तो हम भी लेकर आए हैं पंजाबी दम आलू का यह मजेदार जायका. इसे बनाना भी बेहद आसान है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 12-15 छोटे आलू, नमकीन पानी में उबले हुए, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, तीन चौथाई कप गाढ़ा दही, ज्यादा खट्टा न हो, एक तेज पत्ता, एक चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक हरी इलायची, दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा
- 4 लौंग
- 8-10 काजू, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी, एक छोटा चम्मच चीनी (इच्छानुसार)
- 5 बड़ा तेल
- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, नमक
- स्वादनुसार
विधि
- गैस पर मध्यम आंच में एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के सुनहरे होने तक तल लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
- धनिया, जीरा, इलायची, दालचीनी, लौंग और काजू को मिक्सी में बारीक पीसकर मसाला तैयार कर लें.
- उसी कड़ाही में बाकी तेल गरम करें. फिर इसमें हींग, तेज पत्ता और कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें. इसमें लगभग 1-2 मिनट का समय लगेगा.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकेंड तक भूनें.
- फिर इसमें मसाला पाउडर डालें और 1 मिनट तक भूनें.
- दही को फेंट लें. धीरे-धीरे इसें कड़ाही में डालें और कड़छी से मिलाते रहें.
- अब कड़ाही में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- जैसे ही मसाले से तेल अलग होना शुरू हो जाए तब तक या 2-3 मिनट के लिए इसे कड़छी से लगातार चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें आलू, कसूरी मेथी, चीनी और नमक डालें और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं.
- फिर मिश्रण में तीन चौथाई कप पानी डालें और मध्यम आंच पर उबालें.
- जब यह उबलने लगे तब ग्रेवी को ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- पंजाबी दम आलू को सर्विंग बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाबी दम आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 12-15 छोटे आलू, नमकीन पानी में उबले हुए, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, तीन चौथाई कप गाढ़ा दही, ज्यादा खट्टा न हो, एक तेज पत्ता, एक चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक हरी इलायची, दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाबी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले 12-15 छोटे आलू, नमकीन पानी में उबले हुए, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, तीन चौथाई कप गाढ़ा दही, ज्यादा खट्टा न हो, एक तेज पत्ता, एक चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक हरी इलायची, दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाबी दम आलू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाबी दम आलू रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाबी दम आलू बनाने के लिए 12-15 छोटे आलू, नमकीन पानी में उबले हुए, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, तीन चौथाई कप गाढ़ा दही, ज्यादा खट्टा न हो, एक तेज पत्ता, एक चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक हरी इलायची, दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाबी दम आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाबी दम आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाबी दम आलू एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT