भिंडी दो प्याजा

भिंडी दो प्याजा

अगर भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको पसंद है तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी और घर पर बनाइए भिंडी दो प्याजा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम ताजी भिंडी
  • 2 बड़े प्याज, लंबाई में कटे हुए, एक बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ, एक हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच नीबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- भिंडी धोकर सुखा लें. फिर 1 इंच के गोल टुकड़ों में काट लें.
- एक कड़ाही में तेल डाल कर मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें भिंडी डाल कर 5-6 मिनट तक भूनें और फिर किसी बर्तन में   निकाल लें.
- बचे तेल में जीरा डाल कर तड़कने दें. अदरक-लहसुन डाल कर कुछ सेकंड तक भूनें.
- अब हरी मिर्च और प्याज डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसमें टमाटर डाल कर 2-3 मिनट तक भूने, फिर सभी मसाले और नमक डाल कर कुछ देर तक पकाएं.
- अब इसमें पहले से भुनी भिंडी डाल कर मिला दें. नींबू का रस डाल कर कुछ देर तक और भूनें.
- गैस बंद कर सब्जी सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
- हरे धनिया से सजा कर गरमागरम पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (322 ratings)
4.3 avg from 322 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भिंडी दो प्याजा एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम ताजी भिंडी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes