Full Version →

खान-पान में शामिल करें ये चीजें, दूर होगी मुंह की दुर्गंध

कुकिंग टिप्‍स

मुंह से बदबू आने पर लोग अपने आप ही आपसे दूरी बनाने लगते हैं और इससे आपको भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ये कुछ घरेलू चीजें आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकती हैं.  

Servings
4
★ 3.8
Rating
9 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पाचन क्रिया दुरुस्त न होना, मसूड़ों में किसी तरह की बीमारी, आदि. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप भी लोगों के बीच आसानी से उठ-बैठ सकते हैं.
  2. 2
    ग्रीन टी में एंटीबैक्ट‍िरियल तत्व पाए जाते हैं, जो मुंह की बदबू दूर करने में मदद करते हैं.
  3. 3
    ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से मुंह फ्रेश बना रहता है और बदबू आने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
  4. 4
    अनार के छिलके को पानी में उबालकर इस पानी से कुल्ला करने से दुर्गंध दूर हो जाती है.
  5. 5
    सूखा धनिया माउथ फ्रेशनर का काम करता है. इसे चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है.
  6. 6
    तुलसी की पत्तियां खाने से मुंह की बदबू दूर होती है.
  7. 7
    पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करता है.
  8. 8
    रोजाना सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर मसूड़ों की मसाज करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं साथ ही मुंह की बदबू दूर होने में मदद होती है.
  9. 9
    लौंग मुंह में रखकर चूसने से बदबू तो कम होती है साथ ही दातों के दर्द में भी आराम रहता है.
  10. 10
    सौंफ मुंह में रखकर चबाने से माउथ फ्रेशनर का काम करती है. इससे मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है.
  11. 11
    अमरूद की पत्तियां चबाने से मुंह की बदबू जल्दी दूर होती है.
  12. 12
    पिपरमिंट, मुलेठी, हरी इलायची चबाने से भी मुंह की बदबू दूर हो जाती है.
#tips to get rid of #bad mouth smell #home remedies #mouth smell #tips for bad mouth smell in hindi #ways to get rid of bad mouth smell home remedies in hindi #home remedies bad mouth smell #home remedies bad mouth smell in hindi
View Full Version