Full Version →

घर में ही बना सकते हैं मैगी मसाला, इन चीजों की होगी जरूरत

कुकिंग टिप्‍स वेज

अगर आप सोचते हैं कि मैगी मसाले में कोई सीक्रेट इंग्रीडिएंट होने से यह स्वाद में मस्त लगता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं. आप बच्चों के फेवरेट इस मसाले को घर में बना सकते हैं.

Servings
4
★ 3.7
Rating
87 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता, धनिया, साबुत मिर्च, काली मिर्च, 2 घंटे तक धूप में रख दें. ऐसा करने से इनकी नमी खत्म हो जाएगी.
  2. 2
    तय समय बाद मीडियम आंच में एक पैन गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    जब पैन गरम हो जाए तो इसमें सभी साबुत मसाले डालकर 4-5 मिनट तक आंच धीमी करके भून लें.
  4. 4
    फिर इन मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें.
  5. 5
    जब साबुत मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें बारीक पीस लें.
  6. 6
    इस मसाले में प्याज, लहसुन, कॉर्न फ्लोर, अमचूर, चीनी, सोंठ, हल्दी, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर फिर से बारीक पीस लें. अगर मिक्स में पीस रही हैं तो इसे 25 सेकेंड से ज्यादा न चलाएं.
  7. 7
    इस मसाले को छलनी से छान लें.
  8. 8
    अब जब भी घर में जवे या मैगी बनाएं इस होममेड मैगी मसाले का इस्तेमाल करें.
#how to make maggi masala at home recipe in hindi #home made maggi masala recipe in hindi #घर में बनाएं मैगी मसाला #ghar me kaise banayen maggi #maggi masala homemade recipe in hindi #What are the ingredients used in Maggi Masala? #What is Maggi Masala?
View Full Version