घर में ही बना सकते हैं मैगी मसाला, इन चीजों की होगी जरूरत

घर में ही बना सकते हैं मैगी मसाला, इन चीजों की होगी जरूरत

अगर आप सोचते हैं कि मैगी मसाले में कोई सीक्रेट इंग्रीडिएंट होने से यह स्वाद में मस्त लगता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं. आप बच्चों के फेवरेट इस मसाले को घर में बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 बड़ा चम्मच प्याज का पाउडर
  • 3 बड़ा चम्मच लहसुन का पाउडर, ढाई बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 10 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर, डेढ़ चम्मच सोंठ पाउडर
  • 3 बड़ा चम्मच चिली फ्लैक्स
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी
  • 2 बड़ा चम्मच जीरा
  • 3 बड़ा चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 3-4 साबुत लाल मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • 2 तेजपत्ता
  • स्वादानुसार नमक, एक पैन, मिक्सर ग्राइंडर, छलनी

🍳 सुझाव

- सबसे पहले जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता, धनिया, साबुत मिर्च, काली मिर्च, 2 घंटे तक धूप में रख दें. ऐसा करने से इनकी नमी खत्म हो जाएगी.
- तय समय बाद मीडियम आंच में एक पैन गरम होने के लिए रखें.
- जब पैन गरम हो जाए तो इसमें सभी साबुत मसाले डालकर 4-5 मिनट तक आंच धीमी करके भून लें.
- फिर इन मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें.
- जब साबुत मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें बारीक पीस लें.
- इस मसाले में प्याज, लहसुन, कॉर्न फ्लोर, अमचूर, चीनी, सोंठ, हल्दी, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर फिर से बारीक पीस लें. अगर मिक्स में पीस रही हैं तो इसे 25 सेकेंड से ज्यादा न चलाएं.
- इस मसाले को छलनी से छान लें.
-
अब जब भी घर में जवे या मैगी बनाएं इस होममेड मैगी मसाले का इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (87 ratings)
3.7 avg from 87 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में ही बना सकते हैं मैगी मसाला, इन चीजों की होगी जरूरत एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 बड़ा चम्मच प्याज का पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes