Full Version →

व्रत वाली अरबी मसाला सब्जी

व्रत-त्‍योहार

अगर आज व्रत हैं और खाने में कुछ ऐसा चाहते हैं जो मसालेदार हो तो अरबी मसाला सब्जी बना सकते हैं. देखें इसे बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
62 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    अरबी को धोकर कुकर में 2-3 आने तक पका लें.
  2. 2
    फिर अरबी को पानी से निकालकर छीलकर चार टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    अब पेस्ट बनाने की सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें.
  4. 4
    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन डालें.
  5. 5
    फिर टमाटर का तैयार पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद इसमें सभी मसाले एक-एक कर डालें.
  7. 7
    जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें सेंधा नमक, पानी और अरबी मिलाएं.
  8. 8
    गैस को धीमा कर सब्जी को 7-8 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो धनिया और पुदीना की पत्ती डालकर आंच बंद कर दें.
  10. 10
    अरबी की सब्जी तैयार है गर्मागर्म सर्व करें और खुद भी खाएं.
#vrat #vrat recipes #arbi ki sabji #vrat wali arbi ki sabji #indian recipes #indian kitchen #sabudana pakoda #vrat wali kadhi #how to make arbi masala sabji recipe in hindi
View Full Version