Full Version →

भांग के पकौड़े

व्रत-त्‍योहार वेज

होली पर भांग का स्वाद खूब चढ़ता है. अगर आप भी इस त्योहार को मस्ती से भरना चाहते हैं तो रंग खेलने से पहले बनाएं और सर्व करें ये भांग के पकौड़े...

Servings
4
★ 4
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    बर्तन में बेसन छान लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और भांग की पत्तियों का पेस्ट डालकर मिलाएं.
  2. 2
    अब बेसन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  3. 3
    घोल में प्याज और आलू डालकर मिलाएं.
  4. 4
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें थोड़ा घोल टपका कर देखें अगर घोल ऊपर आ जाए तो मध्यम आंच पर पकौड़े तलना शुरू करें.
  5. 5
    घोल को तेल में 4 से 5 जगह दूर-दूर टपकाएं और इन्हें हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलटकर फ्राई करें.
  6. 6
    जब पकौड़े फ्राई हो जाएं तो प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर इसमें पकौड़े निकालते जाएं.
  7. 7
    इसी तरह पूरे घोल के पकौड़े बना लें. तैयार हैं भंग के पकौड़े इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
  8. 8
    नोट: ये पकौड़े बच्चों के लिए नहीं है.
#bhaang ke pakore #pakore #bhaang ke pakore recipe in hindi #how to make bhaang ke pakore #holi special snacks #easy recipe of bhaang ke pakore
View Full Version