भांग के पकौड़े

भांग के पकौड़े

होली पर भांग का स्वाद खूब चढ़ता है. अगर आप भी इस त्योहार को मस्ती से भरना चाहते हैं तो रंग खेलने से पहले बनाएं और सर्व करें ये भांग के पकौड़े...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बेसन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक चम्मच भांग की पत्तियों का पेस्ट
  • 2 छोटे चम्मच नमक
  • 2 प्याज लंबाई में पतले कटे हुए
  • 2 आलू छिले और पतले कटे हुए, तेल (तलने के लिए),  

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- बर्तन में बेसन छान लें. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और भांग की पत्तियों का पेस्ट डालकर मिलाएं.
- अब बेसन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- घोल में प्याज और आलू डालकर मिलाएं.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें थोड़ा घोल टपका कर देखें अगर घोल ऊपर आ जाए तो मध्यम आंच पर पकौड़े तलना शुरू करें.
- घोल को तेल में 4 से 5 जगह दूर-दूर टपकाएं और इन्हें हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलटकर फ्राई करें.
- जब पकौड़े फ्राई हो जाएं तो प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर इसमें पकौड़े निकालते जाएं.
- इसी तरह पूरे घोल के पकौड़े बना लें. तैयार हैं भंग के पकौड़े इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

नोट: ये पकौड़े बच्चों के लिए नहीं है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (19 ratings)
4 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भांग के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बेसन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक चम्मच भांग की पत्तियों का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes