Full Version →

व्रत वाली आलू की कढ़ी

व्रत-त्‍योहार वेज

आलू, हरी मिर्च और सिंघाड़े के आटे से बनी आलू की कढ़ी व्रत में खाने के लिए बढ़िया हो सकती है. यह झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी. कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ मजे से आप भी खाइए...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
52 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सिंघाड़े का आटा मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
  2. 2
    कप मिश्रण अलग निकालकर रख लें. बाकी की पकौड़ियां तल लें.
  3. 3
    एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आलू की गोल पकौड़ी फ्राई कर लें. ध्यान रहे आपको यह हल्की आंच पर बनाना है. जब पकौड़ियां सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें पेपर पर निकाल लें.
  4. 4
    अब साइड निकाले मिश्रण में दही और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. 5
    एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता, जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
  6. 6
    इसके बाद इसमें दही, तैयार किया मिश्रण नमक और धनिया पाउडर डालकर एक बार उबाल आने तक पका लें.
  7. 7
    जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पकौड़ी डालकर 1-2 मिनट देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं.
  8. 8
    तैयार कढ़ी को हरा धनिया डालकर कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#aloo ki kadhi recipe #vrat wale aloo #kadhi aloo #indian recipe #indian kitchen #how to make aloo ki kadhi recipe in hindi #indian vrat food #indian vrat dish #suji ka halwa #kale chane ki sabji
View Full Version