व्रत वाली आलू की कढ़ी

व्रत वाली आलू की कढ़ी

आलू, हरी मिर्च और सिंघाड़े के आटे से बनी आलू की कढ़ी व्रत में खाने के लिए बढ़िया हो सकती है. यह झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी. कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ मजे से आप भी खाइए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए
  • 2 छोटा चम्मच सेंधा नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप सिंघाड़े का आटा, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, तलने के लिए तेल, आधा कप दही
  • 8-10 करी पत्ता, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
  • 4 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सिंघाड़े का आटा मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.
- 1 कप मिश्रण अलग निकालकर रख लें. बाकी की पकौड़ियां तल लें.
- एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आलू की गोल पकौड़ी फ्राई कर लें. ध्यान रहे आपको यह हल्की आंच पर बनाना है. जब पकौड़ियां सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें पेपर पर निकाल लें.
- अब साइड निकाले मिश्रण में दही और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता, जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- इसके बाद इसमें दही, तैयार किया मिश्रण नमक और धनिया पाउडर डालकर एक बार उबाल आने तक पका लें.
- जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पकौड़ी डालकर 1-2 मिनट देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं.
- तैयार कढ़ी को हरा धनिया डालकर कुट्टू के आटे की पूरियों के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (52 ratings)
4.1 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत वाली आलू की कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो आलू, उबले और छिले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes