व्रत की फलाहारी में आलू के बने व्यंजन सबको बहुत पसंद आते हैं इसलिए आज ही बनाएं क्रिस्पी आलू चीला. इसकी रेसिपी बहुत टेस्टी है और बनाने में आसान भी है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
93 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 बड़े आलू
1 कप मिक्स आटा (राजगिरा, सिंघाडा, साबूदाना)
1 चम्मच कटा हरा धनिया
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
आलू को अच्छी तरह धो-छीलकर कद्दूकस कर लें.
2
इसके बाद उसमें मिक्स आटा, धनिया, नमक और मिर्च मिलाकर घोल बना लें.
3
अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा घी लगा चिकना कर लें.
4
तैयार घोल को गर्म पैन पर चीले की तरह फैला दें और हल्का घी लगाकर कम आंच पर सेंक लें.
5
अब इसी तरह से बाकी के पेस्ट से भी चीले बना लें.
6
तैयार क्रिस्पी चीलों को फलाहारी हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.
#crispy falahari cheela recipe#crispy falahari cheela recipe in Hindi#how to make crispy falahari cheela recipe at Home#Homemade crispy falahari cheela recipe