क्रिस्पी फलाहारी चीला
Back
व्रत-त्‍योहार वेज,ब्रेकफास्‍ट

क्रिस्पी फलाहारी चीला

व्रत की फलाहारी में आलू के बने व्‍यंजन सबको बहुत पसंद आते हैं इसलिए आज ही बनाएं क्रिस्‍पी आलू चीला. इसकी रेसिपी बहुत टेस्‍टी है और बनाने में आसान भी है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 बड़े आलू
  • 1 कप मिक्स आटा (राजगिरा, सिंघाडा, साबूदाना)
  • 1 चम्‍मच कटा हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू को अच्‍छी तरह धो-छीलकर कद्दूकस कर लें.
- इसके बाद उसमें मिक्‍स आटा, धनिया, नमक और मिर्च मिलाकर घोल बना लें.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा घी लगा चिकना कर लें.
- तैयार घोल को गर्म पैन पर चीले की तरह फैला दें और हल्‍का घी लगाकर कम आंच पर सेंक लें.
- अब इसी तरह से बाकी के पेस्‍ट से भी चीले बना लें.
- तैयार क्रिस्पी चीलों को फलाहारी हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (93 ratings)
4.2 avg from 93 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्रिस्पी फलाहारी चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 बड़े आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes