व्रत वाली आलू की सब्जी

व्रत वाली आलू की सब्जी

अब इस रेसिपी के जरिए आप व्रत में भी आलू की सब्जी खा सकते हैं. व्रत वाली आलू सब्जी कम मसालों में बनती है पर जायके में बहुत स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 आलू उबले और छिले
  • 2 टमाटर कटे
  • 1-2 हरी मिर्च कटी, एक चुटकी हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार सेंधा नमक (व्रत वाला नमक), घी
  • 2 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले आलू काट लें या इन्हें हाथ से फोड़कर टुकड़े करें.
- गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च डालकर 15 से 20 सैकेंड फ्राई करें.
- इसके बाद पैन में टमाटर और हल्दी डालकर पकाएं.
- जब टमाटर नर्म होकर पक जाएं तो आलू डालकर मिलाएं.
- फिर आलू में पानी और सेंधा नमक डालकर चलाएं. अब सब्जी को धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें. तैयार है व्रत वाली आलू सब्जी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके व्रत वाली पूरियों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (250 ratings)
3.9 avg from 250 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत वाली आलू की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आलू उबले और छिले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes