महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई मनाता है, व्रत रखता है. ऐसे में बच्चे अलग-अलग चीजे खाना चाहते हैं जिसमें फलाहीरी फ्रेंच फ्राइज सबसे बेस्ट रहेंगे.
Servings
4 - 6
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
6-7 आलू
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, सेंधा नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले सभी आलूओं को छीलकर लंबे आकार में पतला-पतला काट लें.
2
अब इन्हें ठंडे पानी में डालकर एक से डेढ़ घंटे के लिए रख दें.
3
तय समय के बाद आलूओं को पानी से निकालकर एक साफ कपड़े पर रककर सुखा लें .
4
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
5
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा और धनिया डालकर भूनें.
6
इनके भुनते ही आलू और सेंधा नमक डालकर सुनहरे होने तक फ्राई कर आंच बंद कर दें.
7
तैयार है फलाहारी फ्रेंच फ्राइज. काली मिर्च पाउडर बुरककर हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make falahari french fries recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#falahari recipe#potatoes#french fries#shivratri#mahashivratri