Full Version →

घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर

व्रत-त्‍योहार

व्रत के दौरान आलू और साबूदाने से बनी हुई चीजें लगभग हर घर में बनती हैं. लेकिन साबूदाना चिवड़ा या फलाहारी मिक्सचर घर में नहीं बनाई जाती है. इसे लोग दुकानों से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि इसे बनाना बहुत आसान है. जानिए कैसे?

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले साबूदाने में एक कप पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद साबूदाने को छानकर अलग बर्तन में रख लें.
  2. 2
    आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आलू के लच्छे बहुत ज्यादा पतले न हों.
  3. 3
    इन लच्छों को कुछ देर तक बर्फ वाले पानी में डुबोकर रखें. फिर हथेलियों से दबाकर इनका पानी निकालकर एक प्लेट पर फैलाकर रख दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल गरम हो गया है या नहीं चेक करने के लिए इसमें साबुदाने का एक दाना डालकर देखें. अगर यह फूलकर ऊपर आ जाए तो समझिए तेल गरम हो चुका है.
  6. 6
    अब आंच धीमी करके इसमें आधा-आधा करके साबूदाना डालकर तल लें. तलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी हो. तेज आंच पर साबुदाने फूल जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे.
  7. 7
    साबूदाना तलने के बाद इन्हें एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
  8. 8
    इसके बाद तेल में मूंगफली और बादाम डालकर 4-5 मिनट तक तलकर निकाल लें.
  9. 9
    मूंगफली तलने के बाद तेल में थोड़ा-थोड़ा करके आलू के लच्छे डालकर करारे होने तक तल लें. ध्यान रखें इन्हें तब तक तलना है जब तक ये करारे न हो जाएं.
  10. 10
    इसके बाद आंच बंद कर दें और तेल में करी पत्ता डालकर तलकर निकाल लें.
  11. 11
    अब साबूदाने में मूंगफली, करी पत्ता, आलू के लच्छे, नमक और चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  12. 12
    लीजिए तैयार है व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा या व्रत के नमकीन.
  13. 13
    तैयार नमकीन को एयरटाइट डिब्बे में रखें. जब मन हो जाए हो इसे खाएं.
#how to make sabudana chivda sago chivda falahari mixture vrat special recipe in hindi #how to make sabudana namkeen at home recipe in hindi #vrat special snacks recipe in hindi
View Full Version