घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर
व्रत के दौरान आलू और साबूदाने से बनी हुई चीजें लगभग हर घर में बनती हैं. लेकिन साबूदाना चिवड़ा या फलाहारी मिक्सचर घर में नहीं बनाई जाती है. इसे लोग दुकानों से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि इसे बनान
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली
- 2 आलू
- 2 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर
- स्वादनुसार सेंधा नमक
- 10-12 करी पत्ता, तलने के लिए घी/तेल
- 15-20 गिरी बादाम
विधि
- आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आलू के लच्छे बहुत ज्यादा पतले न हों.
- इन लच्छों को कुछ देर तक बर्फ वाले पानी में डुबोकर रखें. फिर हथेलियों से दबाकर इनका पानी निकालकर एक प्लेट पर फैलाकर रख दें.
- मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- तेल गरम हो गया है या नहीं चेक करने के लिए इसमें साबुदाने का एक दाना डालकर देखें. अगर यह फूलकर ऊपर आ जाए तो समझिए तेल गरम हो चुका है.
- अब आंच धीमी करके इसमें आधा-आधा करके साबूदाना डालकर तल लें. तलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी हो. तेज आंच पर साबुदाने फूल जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे.
- साबूदाना तलने के बाद इन्हें एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- इसके बाद तेल में मूंगफली और बादाम डालकर 4-5 मिनट तक तलकर निकाल लें.
- मूंगफली तलने के बाद तेल में थोड़ा-थोड़ा करके आलू के लच्छे डालकर करारे होने तक तल लें. ध्यान रखें इन्हें तब तक तलना है जब तक ये करारे न हो जाएं.
- इसके बाद आंच बंद कर दें और तेल में करी पत्ता डालकर तलकर निकाल लें.
- अब साबूदाने में मूंगफली, करी पत्ता, आलू के लच्छे, नमक और चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- लीजिए तैयार है व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा या व्रत के नमकीन.
- तैयार नमकीन को एयरटाइट डिब्बे में रखें. जब मन हो जाए हो इसे खाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर एक लोकप्रिय व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे 1 कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर बनाने के लिए 1 कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
घर में ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल फलाहारी साबूदाना मिक्सचर एक लोकप्रिय इंडियन व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT