व्रत में साबूदाने की खिचड़ी और वड़ा तो खाते ही हैं. अब कभी साबूदाने का पुलाव भी चखें. स्वाद भी नया हो जाएगा और व्रत के लिए खाना भी हो जाएगा...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
284 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3/4 कप साबूदाना
2 छोटे आलू, आधा कप मूंगफली
3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, सेंधा नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, डेढ़ कप पानी
🍳 विधि
1
साबुदाने को ठीक से साफ करें और धो कर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें.
2
आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें.
3
एक कड़ाही में घी डालकर मूंगफली फ्राई कर प्लेट में निकाल लें.
4
इसके बाद इसी कड़ाही में हरी मिर्च और आलू फ्राई करें.
5
फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
6
अब इसमें साबूदाना डालकर अच्छी मिक्स कर गलने तक पकाएं. आंच बंद कर दें.
7
पकने के बाद साबूदाना प्लेट में निकालकर धनिया से गार्निश करें और दही के साथ सर्व करें.
#sabudana pulao#tasty pulao#moongphali pulao#tasty dish#yummy and delicious dish#indian food#indian kitchen#must try sabudana pulao recipe at home#easy to make pulao recipe#vrat recipe#how to make sabudana pulao recipe in hindi