Full Version →

ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल समा के चावल की खिचड़ी

व्रत-त्‍योहार वेज

समा चावल की खिचड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है. समा के चावल और इससे बनी चीजें व्रत में खासतौर से खाई जाती है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को साफ करके पानी में 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    समा के चावल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  3. 3
    घी के गर्म होते ही जीरा, हरी मिर्च तड़का लगाएं.
  4. 4
    अब मूंगफली, आलू डालकर 2 से 4 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    आलू के फ्राई होते ही समा के चावल और टमाटर डालकर कड़छी से अच्‍छी तरह से चलाएं और 2 मिनट तक फ्राई कर लें.
  6. 6
    अब इसमें नमक और पानी मिलाएं.
  7. 7
    एक उबाल आने पर आंच धीमी कर कड़ाही को ढककर 20 मिनट तक चावल को पकने दें और बीच-बीच में इसे जरूर चलाते रहें.
  8. 8
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है समा के चावल के चावल खिचड़ी.
  10. 10
    हरे धनिये से गार्निश कर खाएं-खिलाएं.
#how to make sama ke chawal ki khichdi recipe #sama ke chawal ki kheer #sama ke chawal in english #benefits of sama ke chawal #sama rice in marathi #sama rice benefits #sabudane ki khichdi #sama ke chawal ki tikki
View Full Version