ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल समा के चावल की खिचड़ी

ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल समा के चावल की खिचड़ी

समा चावल की खिचड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है. समा के चावल और इससे बनी चीजें व्रत में खासतौर से खाई जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप समां के चावल
  • 2 चम्मच मूंगफली
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 आलू (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 3 कप पानी
  • 1 चम्मच धनियापत्ती

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को साफ करके पानी में 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- समा के चावल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही जीरा, हरी मिर्च तड़का लगाएं.
- अब मूंगफली, आलू डालकर 2 से 4 मिनट तक भूनें.
- आलू के फ्राई होते ही समा के चावल और टमाटर डालकर कड़छी से अच्‍छी तरह से चलाएं और 2 मिनट तक फ्राई कर लें.
- अब इसमें नमक और पानी मिलाएं.
- एक उबाल आने पर आंच धीमी कर कड़ाही को ढककर 20 मिनट तक चावल को पकने दें और बीच-बीच में इसे जरूर चलाते रहें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है समा के चावल के चावल खिचड़ी.
- हरे धनिये से गार्निश कर खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (14 ratings)
4.3 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए व्रत स्पेशल समा के चावल की खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप समां के चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes