Full Version →

शाही मीठा भात

व्रत-त्‍योहार वेज

व्रत रखने वालों को यह शाही भात जरूर पसंद आएगा. इसकी आसान सी रेसिपी बनाती है इसे और भी लजीज.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
66 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखें.
  2. 2
    अब गैस पर एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें.
  3. 3
    फिर इसमें चावल डालकर उबाल लें.
  4. 4
    जब चावल लगभग पक जाए तो थाली में निकालकर इसे ठंडे होने के लिए रख लें.
  5. 5
    अब एक दूसरे पैन में पानी और चीनी मिलाकर 1 से डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें.
  6. 6
    फिर इसमें पके हुए चावल डालकर कुछ देर तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल चाशनी में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं.
  7. 7
    अब इसमें इलायची पाउडर और मीठा पीला रंग मिलाकर मिक्स कर लें.
  8. 8
    फिर एक पैन या कड़छी में घी गरम करके उसमें लौंग का तड़का लगाकर, इसे चावल के ऊपर फैला दें.
  9. 9
    तैयार चावल में मेवे और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम लजीज शाही मीठा भात सर्व करें.
#shahi meetha bhai #meethe chawal #sweet rice #shahi bhaat #indian recipes #indian kitchen #how to make shahi meetha bhat recipe in hindi #indian vrat recipes
View Full Version