शाही मीठा भात

शाही मीठा भात

व्रत रखने वालों को यह शाही भात जरूर पसंद आएगा. इसकी आसान सी रेसिपी बनाती है इसे और भी लजीज.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बासमती चावल, डेढ़ कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसर के कुछ धागे, चुटकीभर मीठा पीला रंग या आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच घी
  • 3-5 लौंग, आधा कप मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता आदि) बारीक कटे हुए
  • 15-20 किशमिश (गुनगुने पानी में भीगे हुए)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखें.
- अब गैस पर एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें.
- फिर इसमें चावल डालकर उबाल लें.
- जब चावल लगभग पक जाए तो थाली में निकालकर इसे ठंडे होने के लिए रख लें.
- अब एक दूसरे पैन में पानी और चीनी मिलाकर 1 से डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें.
- फिर इसमें पके हुए चावल डालकर कुछ देर तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल चाशनी में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं.
- अब इसमें इलायची पाउडर और मीठा पीला रंग मिलाकर मिक्स कर लें.
- फिर एक पैन या कड़छी में घी गरम करके उसमें लौंग का तड़का लगाकर, इसे चावल के ऊपर फैला दें.
- तैयार चावल में मेवे और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम लजीज शाही मीठा भात सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (66 ratings)
4 avg from 66 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शाही मीठा भात एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल, डेढ़ कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसर के कुछ धागे, चुटकीभर मीठा पीला रंग या आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes