आपने अब तक सिंघाड़े के आटे का हलवा तो खाया होगा. अब खाइए इससे बनने वाली लजीज कढ़ी. इसे व्रत में भी खा सकते हैं.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
3 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा
3 उबले आलू, आधा कप खट्टा दही
3-4 हरी मिर्च, एक चुटकी हल्दी
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
2 कप पानी
1 बड़ा चम्मच घी/तेल
2 लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच धनिया पत्ती
🍳 विधि
1
हरी मिर्च का डंठल तोड़कर अच्छी तरह धायें और बारीक काट लें.
2
आलू का छिलका उतारकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
3
अब एक कटोरे में सिंघाड़े का आटा , खट्टा दही, और नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं. (आप चाहें तो मथनी से भी मथ सकते हैं.)
4
इस घोल में तकरीबन 2 कप पानी मिलाने की जरूरत होगी.
5
इसके बाद मध्यम आंच में एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें कटी हुई हरी और लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक भूनें. फिरउबले आलू के टुकड़े डालें और एक मिनट तक भूनें.
6
अब इसमें सिंघाड़े और दही का घोल व हल्दी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
7
एक उबाल आने तक कड़छी ले बराबर चलाते रहें. फिर इसमें धनिया पत्ती डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं फिर आंच बंद कर दें.
8
स्वादिष्ट सिंघाड़े के आटे की कढ़ी तैयार है. इसे कुट्टू के पराठे, पूरी, या फिर सिंघाड़े के चीले के साथ सर्व खा सकते हैं.
9
नोट -
10
अगर दही कम खट्टा है तो स्वाद बढ़ाने के लिए नीबू का रस भी डाल सकते हैं.
11
किसी भी रेसिपी में दही डालते समय यह ध्यान रखें कि दही फ्रिज में जमा हुआ न हो नहीं तो कढ़ी फट सकती है.
#kuttu ki kadhi#kari#kuttu curry#kutte ke atte ki kadhi#vrat wali kadhi#vrat wali aloo matar mutter ki sabji recipe in hindi#kuttue ke atte ki puri#poori#aloo ki sabji#sabudana khichdi#sabudana wada#indian kitchen#indian recipes#navratri speci