नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी
आपने अब तक सिंघाड़े के आटे का हलवा तो खाया होगा. अब खाइए इससे बनने वाली लजीज कढ़ी. इसे व्रत में भी खा सकते हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 3 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा
- 3 उबले आलू, आधा कप खट्टा दही
- 3-4 हरी मिर्च, एक चुटकी हल्दी
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच घी/तेल
- 2 लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच धनिया पत्ती
विधि
- आलू का छिलका उतारकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कटोरे में सिंघाड़े का आटा , खट्टा दही, और नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं. (आप चाहें तो मथनी से भी मथ सकते हैं.)
- इस घोल में तकरीबन 2 कप पानी मिलाने की जरूरत होगी.
- इसके बाद मध्यम आंच में एक कड़ाही में घी गरम कर इसमें कटी हुई हरी और लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक भूनें. फिरउबले आलू के टुकड़े डालें और एक मिनट तक भूनें.
- अब इसमें सिंघाड़े और दही का घोल व हल्दी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- एक उबाल आने तक कड़छी ले बराबर चलाते रहें. फिर इसमें धनिया पत्ती डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं फिर आंच बंद कर दें.
- स्वादिष्ट सिंघाड़े के आटे की कढ़ी तैयार है. इसे कुट्टू के पराठे, पूरी, या फिर सिंघाड़े के चीले के साथ सर्व खा सकते हैं.
नोट -
- अगर दही कम खट्टा है तो स्वाद बढ़ाने के लिए नीबू का रस भी डाल सकते हैं.
- किसी भी रेसिपी में दही डालते समय यह ध्यान रखें कि दही फ्रिज में जमा हुआ न हो नहीं तो कढ़ी फट सकती है.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले 3 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी बनाने के लिए 3 बड़ा चम्मच सिंघाड़े का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
नवरात्र में बनाएं सिंघाड़े की स्पेशल कढ़ी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT