आपने व्रत में अक्सर साबूदाना खिचड़ी, फल, कुट्टू की पकौडियां आदि खाईं होंगी. मगर क्या आप जानती हैं कि आप व्रत में एक नहीं बल्कि कई तरह की पूरियां बना सकती हैं. अगर नहीं तो इस बार राजगिरे-केले की पूरियां बनाकर जरूर देखिए.
Servings
2 - 4
★ 2.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप राजगिरे का आटा
1 कच्चा केला (उबला और मैश किया हुआ)
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट, सेंधा नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून घी, मूंगफली का तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में राजगिरे का आटा, मैश किया हुआ केला डालकर अच्छे से मिलाएं.
2
अब इसमें सेंधा नमक, अदरक-हरी मिर्ची का पेस्ट, जीरा और घी डालकर मिला लें.
3
अब धीरे-धीरे पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
4
मीडियम आंच में एक कड़ाही में मूंगफली का तेल गरम करने के लिए रखें.
5
इसी बीच गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इसे गोलाकार में बेल लें.
6
अब गरम हो चुके तेल में पूरियां डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
7
तैयार है राजगिरे-केले की पूरियां. रायते के साथ या फलाहारी आलू की सब्जी के साथ सर्व करें.
#how to make vrat special puri poori rajgire kele ki poori mahashivratri shivratri vrat recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#rajgira puri#raw banana#vrat ki puri#mahashivratri#shivratri