शिवरात्रि स्पेशल: ऐसे बनाएं राजगिरे-केले की पूरियां

शिवरात्रि स्पेशल: ऐसे बनाएं राजगिरे-केले की पूरियां

आपने व्रत में अक्सर साबूदाना खिचड़ी, फल, कुट्टू की पकौडियां आदि खाईं होंगी. मगर क्या आप जानती हैं कि आप व्रत में एक नहीं बल्कि कई तरह की पूरियां बना सकती हैं. अगर नहीं तो इस बार राजगिरे-केले की पूरिया

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप राजगिरे का आटा
  • 1 कच्चा केला (उबला और मैश किया हुआ)
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट, सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून घी, मूंगफली का तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में राजगिरे का आटा, मैश किया हुआ केला डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें सेंधा नमक, अदरक-हरी मिर्ची का पेस्ट, जीरा और घी डालकर मिला लें.
- अब धीरे-धीरे पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में मूंगफली का तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इसे  गोलाकार में बेल लें.
- अब गरम हो चुके तेल में पूरियां डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है राजगिरे-केले की पूरियां. रायते के साथ या फलाहारी आलू की सब्जी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.3 (4 ratings)
2.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शिवरात्रि स्पेशल: ऐसे बनाएं राजगिरे-केले की पूरियां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप राजगिरे का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes