आपने अब तक कई तरह की इडलियां बनाई होंगी, अब ट्राई करें समा के चावल की इडली. स्वाद में बेहद उम्दा लगती हैं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप समा के चावल, आधा कप साबूदाना, चुटकीभर बेकिंग सोडा, सैंधा नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
एक बॅाउल में समा के चावल और साबूदाना को साफ करके धो लें और 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद पानी को पूरी तरह से निकाल दें और ब्लेंडर से पीसकर इसका पेस्ट बना लें. (रागी के आटे की इडली)
3
तैयार पेस्ट (बैटर) को ढककर रातभर खमीर उठने के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.
4
अगले दिन पेस्ट में नमक और बेकिंग सोडा डालकर एक चम्मच से चलाएं और अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी भी मिला लें. (अब इडली को दें मीठा अंदाज)
5
अब इडली का सांचा लें, उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का पेस्ट डाल दें.
6
तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें. (ओट्स इडली)
7
फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढक्कन बंद करके बिना सीटी के पकाएं. (देखें सॉफ्ट इडली बनाने का सबसे आसान तरीका)
8
तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोल दें और दो मिनट बाद इडली का सांचा निकाल लें. (कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल)
9
अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट में रख लें.
10
समा के चावल की इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#barnyard millet#idli#sabudana#tapioca#vrat special dish#indian kitchen#indian recipe#idli of sama ke chawal pakwangali recipe hindi#sama ke chawal ki kheer#sama ke pulao#sama ke chawal ka dosa#traditional dish#made on occasions