मकर संक्रांति का त्योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्योहार है. इस दिन कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं जिनमें से एक है तिल-गुड़ की रेवड़ी.
Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा कप भुना तिल (सफेद), एक कप गुड़, आधा कप पानी, दो चम्मच कॉर्न सिरप, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच केवड़ा एसेंस, बेकिंग या सिलिकॉन मैट
🍳 विधि
1
रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गरम करने के लिए रखें.
2
पैन के गरम होते ही इसमें गुड़ और पानी डालकर चलाएं.
3
इसके बाद इसमें कॉर्न सिरप मिलाएं.
4
लगातार चलाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए.
5
मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.
6
खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस भी डालें.
7
मिश्रण के और भी गाढ़ा होने पर भुना तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
8
तिल के मिश्रण को थोड़ा ठंडाकर इसे बेकिंग मैट या सिलिकॉन मैट पर फैलाएं.
9
जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे गूंद लें और छोटे-छोटे गोलाकार में रेवड़ी बना लें.
10
अब इसे दोबारा एक प्लेट पर रखकर सफेद तिल पर रोल कर लें. तैयार है मकर संक्रांति स्पेशल तिल-गुड़ की रेवड़ी.
11
नोट:
12
अगर आप बिना कॉर्न सिरप के बना रहे हैं तब दो तार की चाशनी जरूर बनाएं.
#til rewari makar sankranti importance of makar sankranti festival special dishes recipe in hindi#makar sankranti special sweet dish#makar sankranti#til rewari#indian kitchen#indian recipe#corn syrup#significance of lohri festival#makar sankranti h