जन्माष्टमी पर अपने प्यारे कान्हा को अपने हाथ से बनाया हुआ माखन मिश्री का प्रसाद चढ़ाइए. जानिए घर में
शुद्ध माखन मिश्री का प्रसाद बनाने का एकदम सटीक तरीका.
Servings
4
★ 3.9
Rating
19 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
1 किलो दही
250 ग्राम मिश्री, एक बड़ा चम्मच पिस्ता, बारीक कटे हुए
2-3 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही डाल लें.
2
अगर आपके पास मथनी है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. नहीं तो ब्लेंडर का उपयोग कर सकते हैं.
3
दही को ब्लेंडर से फेंटते जाएं और इससे निकलने वाले मक्खन को एक कटोरी में रखते जाएं.
4
दही से मक्खन निकालते वक्त इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएंगे तो मक्खन आसानी से निकल जाएगा.
5
जब दही से पर्याप्त मात्रा में मक्खन निकल मथने की प्रक्रिया बंद कर दें.
6
अब निकाले गए मक्खन में मिश्री और पिस्ता डालकर मिला लें.
7
लीजिए तैयार माखन मिश्री प्रसाद.
#makhan mishri misri prasad bhog recipe krishna janmashatami pakwangali#how to make dhaniya panjiri prasad recipe in hindi#indian kitcnhe#indian recipes#how to make
makhna kheer recipe in hindi#dahi makkhan recipe in hindi#how to make butter from