केसर वाली साबूदाना खीर काफी मजेदार होती है. इसे व्रत में भी खाया जा सकता है. केसर और सूखे मेवे पड़े होने से इस खीर का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 कप साबूदाना
6 कप दूध
1 छोटी कटोरी शक्कर
8 काजू (बारीक कटे हुए)
8 बादाम (बारीक कटे हुए)
8 किशमिश
8-10 केसर के धागे
1 टीस्पून इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
केसर वाली साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 2 घंटे तक भिगोकर रख दें.
2
तय समय बाद साबूदाना का बचा हुआ पानी अलग कर दें.
3
अब 1 टीस्पून दूध में केसर डालकर रख दें.
4
इसके बाद तेज आंच पर एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें.
5
दूध में उबाल आने पर भीगा हुआ साबूदाना डाल दें.
6
अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक इसमें उबाल न आ जाए.
7
तय समय बाद किशमिश, काजू, बादाम और केसर वाला दूध डालकर पकाएं.
8
अब मीडियम आंच पर खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं.
9
अब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
10
तय समय बाद गैस बंद कर दें.
11
तैयार है स्वादिष्ट साबूदाना खीर. गर्मागर्म सर्व करें.
12
इसे ठंडा कर के भी सर्व कर सकते हैं.
#sabudana kheer#sabudana kheer recipe#how to make sabudana kheer#sabudana kheer recipe in hindi#sabudana#kheer recipe#kheer#sabudana kheer for fast#easy sabudana kheer#sabudane ki kheer#sabudana ki kheer#navratri special#navratri special recipe#navratri vr