Full Version →

घर में रखिए ये चीजें तो पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

फूड न्‍यूज़

आमतौर पर मच्छरों का आतंक पूरे साल बना रहता है. हर व्यक्ति इनके काटने से बचने के कई सारे उपाय करता रहता है. अक्सर शाम के टाइम घरों में मच्छर घुस आते हैं और पूरे घर में मंडराते फिरते हैं. इनके काटने से कई तरह की बीमारियां होती हैं. डेंगू उनमें से एक है. इसलिए हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनान

Servings
4
★ 3.9
Rating
20 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    आमतौर पर मच्छरों का आतंक पूरे साल बना रहता है. हर व्यक्ति इनके काटने से
  2. 2
    बचने के कई सारे उपाय करता रहता है. अक्सर शाम के टाइम घरों में मच्छर घुस
  3. 3
    आते हैं और पूरे घर में मंडराते फिरते हैं. इनके काटने से कई तरह की
  4. 4
    बीमारियां होती हैं. डेंगू उनमें से एक है. इसलिए हम बता रहे हैं कुछ ऐसे
  5. 5
    टिप्स जिन्हें अपनाने से मच्छरों के आतंक से बचा जा सकता है.
  6. 6
    वैसे तो ज्यादातर लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के ब्रांडेड कॉयल का इस्तेमाल करते हैं. तो कुछ मार्केट में आने वाले महंगे लिक्विड को घर में छिड़कते हैं, लेकिन फिर भी कोई लाभ नहीं मिलता. तो ऐसे में लोगों कुछ घरेलु टिप्स भी अपनाना चाहिए.
  7. 7
    सरसों के तेल से
  8. 8
    सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिला लें. इसमें कुछ गत्ते भिगोकर कमरे में किसी ऊंची जगह पर रख दें. इससे मच्छर पास भी नहीं आएंगे. क्योंकि अजवाइन और सरसों की गंध बहुत तेज होती है जिससे मच्छर अंदर नहीं आते.
  9. 9
    कपूर से
  10. 10
    कमरे के खिड़की, दरवाजे कुछ देर के लिए बंद करके अंदर कपूर जला दें. इसके धुएं से सारे मच्छर भाग जाएंगे. इसके अलावा लौंग और कपूर को कपड़े में बांधकर टांग दें. इससे मच्छर कमरे में नहीं आएंगे.
  11. 11
    लहसुन से
  12. 12
    लहसुन को पीसकर इसका रस शरीर पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते.
  13. 13
    लैवेंडर से
  14. 14
    लैवेंडर के तेल को नैचुरल फ्रेशनर की तरह घर में छिड़क सकते हैं. इससे मच्छर पास नहीं आते हैं.
  15. 15
    लेमन बाम से
  16. 16
    लेमन बाम का पौधा मिंट की फैमली का होता है. इसका पौधा घर में लगाने से मच्छर घर में नहीं आते हैं. इसके अलावा इसके पत्तों का रस निकालकर शरीर पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते हैं.
  17. 17
    नीम से
  18. 18
    नीम का तेल शरीर पर लगाने से मच्छर आना तो दूर पास भी नहीं भटकते.
  19. 19
    नींबू
  20. 20
    नींबू के रस में लौंग को पीसकर घोल बनाकर रख लें. इसके घोल का घर में छिड़काव करने से मच्छर घर में नहीं आएंगे. 
#mosquito bites #natural remedies #how to treat mosquito bites #mosquito bite #mosquito #how to natural prevent mosquito bites #natural mosquito repellent #mosquito bites treatment #remedies for mosquito bites #home remedies for mosquito bites #mosquito bites swelli
View Full Version