Full Version →

अलसी का काढ़ा पीना है बहुत सेहतमंद, जानिए कैसे

फूड न्‍यूज़

सेहतमंद रहने के लिए अच्छा और संतुलित खान-पान बहुत जरूरी है. अच्छा खान-पान यानी दाल, सब्जी, फ्रूट्स, बीज आदि सभी चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए. ऐसे ही बीजों में से एक है अलसी के बीज. अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि शामिल होता है. आइए जानते हैं क्

Servings
4
★ 3
Rating
7 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    सेहतमंद रहने के लिए अच्छा और संतुलित खान-पान बहुत जरूरी है. अच्छा खान-पान यानी दाल, सब्जी, फ्रूट्स, बीज आदि सभी चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए. ऐसे ही बीजों में से एक है अलसी के बीज. अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि शामिल होता है. आइए जानते हैं क्या है अलसी का काढ़ा बनाने का तरीका और इसे पीने के फायदे.
  2. 2
    ऐसे बनाइए अलसी का काढ़ा:
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में अलसी के बीजों को पानी में मिक्स कर उबालें.
  4. 4
    पानी के आधा रह जाने तक इसे उबालते रहें और फिर आंच बंद कर दें.
  5. 5
    तैयार है अलसी का काढ़ा. छानकर, ठंडाकर पिएं.
  6. 6
    अब जानिए इसे पीने के फायदे:
  7. 7
    अलसी का काढ़ा मोटापा कम करने में बहुत मददगार साबित होता है. यह भूख को कम करता है.
  8. 8
    यह शुगर को भी नियंत्रित रखता है. रोजाना खाली पेट इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है.
  9. 9
    इसमें फाइबर की मौजूदगी इसे पेट के लिए भी अच्छा बनाता है. कब्ज में इसे पीना बहुत लाभकारी है.
  10. 10
    रोज सुबह गर्म पानी के साथ एक चम्मच अलसी के बीज का सेवन बालों को मजबूती देता है. साथ ही यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
  11. 11
    जोड़ों के दर्द में भी इसका सेवन कारगर है.
  12. 12
    अलसी का काढ़ा पीना दिल की बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है.
#alsi ka kadha its health benefits and making process in hindi #alsi #flax seeds #indian kitchen #indian recipe #helps in weight loss #controls sugar level #rich in vitamins and minerals #rich ain fibre #good for skin and hair #gives relief in joint pain
View Full Version