अमित शाह करेंगे मतुआ समुदाय संग लंच, ऐसी रहेगी थाली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन बंगाल पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा
दिन है. कल अमित शाह ने आदिवासी समुदाय के घर भोजन किया था. कहा जा रहा है
कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज न्यूटाउन स्थित मतुआ समुदाय के मंदिर
में जाएंगे. पूजा के बाद वो मतुआ समुदाय के नबीन बिस्वास के घर जाएंगे और
खाना खाए
🍳 विधि
-
1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन बंगाल पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. कल अमित शाह ने आदिवासी समुदाय के घर भोजन किया था. कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज न्यूटाउन स्थित मतुआ समुदाय के मंदिर में जाएंगे. पूजा के बाद वो मतुआ समुदाय के नबीन बिस्वास के घर जाएंगे और खाना खाएंगे.
-
2
बता दें अमित शाह के स्वागत की काफी तैयारियां की जा रही हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि मतुआ समुदाय की महिलाएं अमित शाह पर फूलों की बारिश करेंगी. इसके अलावा खाने में काफी कुछ बनाया जा रहा है जिसमें कई करह की बंगाली डिशेस शमिल हैं. खाने को केले के पत्ते पर परोसा जाएगा. खाने के मेन्यु में चावल, रोटी, शुक्तो, मूंग दाल, छोलार दाल, पनीर, चटनी और खीर भी शामिल हैं.
-
3
आइए जानते हैं खीर (पयेश) बनाने की रेसिपी.
-
4
आवश्यक सामग्री
-
5
ग्राम (आधा कप) चावल
-
6
लीटर दूध
-
7
ग्राम (आधा कप) चीनी/ मिश्री
-
8
इलायची पिसी हुई
-
9
से 10 बादाम बारीक कटे
-
10
से 10 काजू बारीक कटे
-
11
एक बड़ी चम्मच चिरौंजी
-
12
से 8 मखाने कटे हुए
-
13
बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल या नारियल का बुरादा
-
14
से 6 पत्ती केसर की (चाहें तो)
-
15
घी
-
16
विधि
-
17
सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धो लें. चावल का सारा पानी निकालकर इन्हें 5 मिनट के लिए एक छलनी में करके रख दें.
-
18
अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें.
-
19
खीर बनाने के बर्तन में दूध डालकर इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने रख दें.
-
20
दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं.
-
21
जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं.
-
22
चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने, बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
-
23
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो, इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
-
24
चावल की खीर तैयार है. इसे गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.
#amit shah
#home minister
#home minister visit west bengal
#amit shah home minister visit
#amit shah home minister visit west bengal matua community
#amit shah home minister visit west bengal matua community lunch menu
#amit shah home minister visit west b