सर्दियों में काली गाजर खाने के ये हैं फायदे
🍳 विधि
-
1
सर्दियों में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में खान-पान का सही ध्यान रखने से आप पूरी ठंड में आराम से रह सकते हैं. ठंड के मौसम में मार्केट में कई तरह की साग-सब्जियां मिलती हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को मजबूती मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
-
2
ऐसी ही एक सब्जी है काली गाजर. जी हां, अब तक आपने लाल गाजर के बारे में तो सुना ही होगा, अब जानिए काली गाजर खाने के क्या हैं फायदे.
-
3
कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित रखती है काली गाजर. रात में एक गिलास इस गाजर का जूस पीना बहुत सेहतमंद होता है.
-
4
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में लाभकारी है काली गाजर. इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है.
-
5
काली गाजर का सेवन आंखों के लिए भी बहुत गुणकारी होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है.
-
6
खून साफ करने में भी बहुत फायदेमंद होती है काली गाजर.
-
7
काली गाजर खाने से दिल भी सेहतमंद रहता है. दिल की धड़कन तेज होने पर काली गाजर भूनकर खाना बहुत अच्छा रहता है.
#black carrots
#benefits of eating black carrot
#regulates cholestrol
#aids digestion
#good for strong eye sight
#purifies blood
#good for heart
#roasted black carrot