Full Version →

अंकुरित चना है निरोगी काया की चाबी, जरूर करें खाने में शामिल

फूड न्‍यूज़

अंकुरित चना खाना बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहते हैं तो अपने खाने में इसे जरूर शामिल करें. यह विटामिंस और प्रोटीन से भरपूर है. आइए हम आपको बताते हैं अंकुरित चने के सेवन से मिलते हैं कौन-कौन से फायदे.

Servings
4
★ 2.8
Rating
4 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    अंकुरित चना खाना बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहते हैं तो अपने खाने में इसे जरूर शामिल करें. यह विटामिंस और प्रोटीन से भरपूर है. आइए हम आपको बताते हैं अंकुरित चने के सेवन से मिलते हैं कौन-कौन से फायदे.
  2. 2
    काले चने में फाइबर की मात्रा बहुत होती है. सुबह-सुबह नाश्ते में अंकुरित चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है.
  3. 3
    थकान और आलस भी दूर भगाता है अंकुरित चने का सेवन. कहते भी हैं चने खाने से घोड़े जैसी ताकत मिलती है.
  4. 4
    डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद है अंकुरित चना खाना. यह शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है.
  5. 5
    शुगर के मरीजों के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन फायदेमंद होता है.
  6. 6
    आयरन की कमी को भी पूरा करता है अंकुरित चना. ऐसे में गुड़ के साथ इसे खाना बहुत बेहतर होता है.
  7. 7
    पुरूषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी कारगर है अंकुरित चना खाना. रात को चीनी मिट्टी के बर्तन में इसे भिगोकर रखें और सुबह इसे खाएं और साथ ही दूध भी पिएं. अंकुरित चने के साथ शहद मिलाकर पीने से भी पुरूषों को फायदा पहुंचता है.
  8. 8
    अंकुरित चने खाने से शरीर को भी गर्माहट मिलती है.
  9. 9
    हड्डियों के दर्द में भी आराम मिलता है अंकुरित चने के सेवन से.
#sprouts #indian kitchen #indian recipe #benefits of eating sprouts ankurit chana very nutritious in hindi #rich in fibre #improves stamina #helpful for diabetic patients #gives energy #good for skin also #gives relief in joint pain #taking with milk is he
View Full Version