Full Version →

ये हैं कटहल खाने के फायदे

फूड न्‍यूज़

कटहल एक ऐसा फल या सब्जी जिसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जाता है. कच्चे कटहल की सब्जी बनाई जाती है और पके कटहल को लोग यूहीं खाना पसंद करते हैं. कटहल के तो बीज को भी फ्राई कर या इसकी सब्जी बनाकर खाया जाता है. यह विटामिन A, C, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन आदि से भरपूर है. इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर

Servings
4

🍳 विधि

  1. 1
    कटहल एक ऐसा फल या सब्जी जिसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जाता है. कच्चे कटहल की सब्जी बनाई जाती है और पके कटहल को लोग यूहीं खाना पसंद करते हैं. कटहल के तो बीज को भी फ्राई कर या इसकी सब्जी बनाकर खाया जाता है. यह विटामिन A, C, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन आदि से भरपूर है. इसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है .
  2. 2
    आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार खाने में कटहल शामिल करने के फायदो के बारे में:
  3. 3
    कटहल में कैलोरी कम होती है और यह दिल को सेहतमंद रखता है, साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकता है.
  4. 4
    कटहल में आयरन होने की वजह से यह एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है.
  5. 5
    कटहल में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या दूर करने में लाभकारी है. केवल कटहल में ही नहीं बल्कि कटहल की पत्तियों में भी अल्सर का इलाज छिपा हुआ है. पत्तियों को धोकर, सूखाकर इसका चूरन बना लें और नितयमित रुप से इसका सेवन बहुत जल्द आराम दिलवा सकता है.
  6. 6
    विटामिन C और A की वजह से कटहल खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है.
  7. 7
    कटहल के जड़ को पानी में उबालकर इसका पानी पीने से अस्थमा कंट्रोल किया जा सकता है.
  8. 8
    थाइरॉयड में भी कटहल खाना उत्तम माना जाता है.
  9. 9
    कटहल में मौजूद विटामिन A आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
#kathal #jack fruit #indian kitchen #indian recipe #vitamin A #C #potassium #calcium #iron #less calorie #kathal helps in anemia #good for thyroid patients #beneficial for eyes #helps in constipation #benefits of kathal jackfruit rich in vitamins in hindi
View Full Version