Full Version →

कितना सही है बर्ड फ्लू में अंडा या चिकन खाना?

फूड न्‍यूज़

देश अभी कोरोना महामारी से निपट ही रहा है कि भारत अब एक और नए वायरस की चपेट में आ गया है. बर्ड फ्लू भारत में तेजी से फैल रहा है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल में कई पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है.

Servings
4
★ 3.2
Rating
5 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    देश अभी कोरोना महामारी से निपट ही रहा है कि भारत अब एक और नए वायरस की चपेट में आ गया है. बर्ड फ्लू भारत में तेजी से फैल रहा है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल में कई पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है. केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है. मध्यप्रदेश के मंदसौर के अधिकारियों ने बर्ड फ्लू के चलते चिकन और अंडे बेचने वाली दुकानों को 15 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है.
  2. 2
    एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये वायरस केवल पक्षियों में ही पाए जाते हैं पर फिर भी सबको सर्तक रहने की जरूरत है. WHO के मुताबिक मनुष्यों में इस वायरस का संक्रमण काफी खतरनाक होता है और इससे कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं जिससे मौत का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ सकता है.
  3. 3
    अगर बर्ड फ्लू फैलने के बाद भी आपको मुर्गी या अंडा खाने का मन है तो आपको उसे कायदे से खूब पकाना होगा. अगर ये अच्छे से नहीं पकाए गए तो आपको बर्ड फ्लू के साथ ही कई तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती है. अंडा या चिकन जरा सा भी कच्चा रह जाए तो ऐसे समय इसे न खाना ही बेहतर है. अंडो को अच्छे से उबालकर और चिकन पूरी तरह से फ्राई कर, पकाकर खाने में ही सावधानी है.
  4. 4
    बर्ड फ्लू से बचने का सबसे आसान तरीका है संक्रमित पक्षियों, इलाकों से खुद को दूर रखें. क्योंकि बर्ड फ्लू का वायरस पक्षियों के थूक, स्वैब और मल में होता है.
#bird flu is it safe to eat egg and chicken in bird flu in hindi #bird flu #eggs and chicken #rajasthan #madhyapradesh #himachal pradesh #birds #crows
View Full Version