जीएसटी से रहेगी अब सिंपल खाने की थाली सस्ती
🍳 विधि
-
1
शनिवार आधी रात को पूरे देश में जीएसटी लागू हो गया है. खान-पान की चीजों पर भी इसका अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है. खाने की कई चीजें सस्ती हुईं हैं तो कई चीजें काफी महंगी.
-
2
अगर आप प्लेन, सिंपल खाना पसंद करते हैं तो जीएसटी आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है. खुला अनाज, सब्जी, दूध, दही, आटा, लस्सी, खुला पनीर, अंडे, नमक, फ्रेश मीट, चिकन, मछली, ब्रेड आदि को 0 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है.
-
3
चीनी, चायपत्ती, स्किम्ड दूध पाउडर, पैक्ड पनीर, चाय, कॉफी 5% स्लैब में है. घी, मक्खन 5-14.5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक कर दिया गया है. बादाम, फ्रूट जूस, फ्रोजन मीट, जैली, सॉस, अचार, चटनी जैसे सभी सामान 12 प्रतिशत के अंतर्गत रहेंगे.
-
4
वहीं दूसरी ओर खाने-पीने की कई सारी ऐसी वस्तुएं भी हैं जिन पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा. शिशुओं का दूध आहार 7.06 से बढ़कर 18 प्रतिशत, जैम 5.66 से 18 प्रतिशत और कॉर्न फ्लेक्स 9.86 से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है. सूप और आइसक्रीम भी इसी सूची में शामिल हैं. जीएसटी का सबसे महंगा स्लैब है 28 प्रतिशत का जिसमें चॉकलेट, चॉकलेट वेफर, ड्रिंक्स, आदि जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
#GST
#Goods and Service Tax
#0 percent slab on vegetables
#curd
#milk
#open paneer
#eggs
#salt
#5 percent on skimmed milk powder
#tea
#coffee
#packed paneer
#12 percent on ghee
#butter
#fruit juice
#frozen meat
#jelly
#sauce
#pickle
#18 percent on baby fo